जहां-तहां फेंक दिये गये हैं शिलापट्ट

20 को हुआ था 56 योजनाओं का शिलान्यास एक ओर जहां सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने को प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर योजनाओं के शिलान्यास के लिए लगाये गये शिलापट्ट को समाहरणालय मैदान में जहां-तहां फेंक दिया गया है़ रामगढ़ : हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने 20 फरवरी को […]

20 को हुआ था 56 योजनाओं का शिलान्यास
एक ओर जहां सरकार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने को प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर योजनाओं के शिलान्यास के लिए लगाये गये शिलापट्ट को समाहरणालय मैदान में जहां-तहां फेंक दिया गया है़
रामगढ़ : हजारीबाग सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने 20 फरवरी को रामगढ़ जिले में 56 विकास कार्यों का ऑनलाइन शिलान्यास किया था़ इनका निर्माण सांसद मद के एक करोड़ 11 लाख 99 हजार 700 रुपये की लागत से किया जाना है़ इन योजनाओं के लिए बने शिलापट्ट को रामगढ़ समाहरणालय परिसर में रखा गया था, यहीं सांसद ने ऑनलाइन सभी कार्यों का शिलान्यास किया़
लेकिन समारोह से सांसद के जाते ही समाहरणालय मैदान में शिलापट्टों को जहां-तहां फेंक दिया गया़ इसे देखनेवाला कोई नहीं है़ इस संबंध में पूछे जाने पर जिले के कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >