चार गांव में कभी भी छा सकता है अंधेरा

पतरातू शहरी क्षेत्र से सटा हुआ है गांव, भू-धंसान की जद में गांवों की विद्युत संचरण लाइन भुरकुंडा : पतरातू शहरी क्षेत्र से सटे चार गांव सौंदा बस्ती, जयनगर, सरैया टोला, टिपला सौंदा में कभी भी अंधेरा छा सकता है. यहां की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है. जिसका दंश गांव के हजारों […]

पतरातू शहरी क्षेत्र से सटा हुआ है गांव, भू-धंसान की जद में गांवों की विद्युत संचरण लाइन
भुरकुंडा : पतरातू शहरी क्षेत्र से सटे चार गांव सौंदा बस्ती, जयनगर, सरैया टोला, टिपला सौंदा में कभी भी अंधेरा छा सकता है. यहां की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है. जिसका दंश गांव के हजारों घरों को झेलना पड़ सकता है. दरअसल इन गांवों की विद्युत संचरण लाइन भुरकुंडा सब स्टेशन से वाया सौंदा डी के भू-धंसान वाले क्षेत्र से होकर गुजरी है. ये वही क्षेत्र हैं, जिसका सड़क मार्ग भू-धंसान की भेंट चढ़ चुका है.
सीसीएल ने उक्त सड़क को पूर्णत: बंद कर उसके बगल से कच्चा डायवर्सन बना दिया है. जिसके कारण भुरकुंड-पतरातू की लाइफ लाइन रोड चालू है. भू-धंसान का दायरा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. संचरण लाइन के करीब आधा दर्जन पोल बंद हो गये सड़क के किनारे है. प्रभावित क्षेत्र में लगी आग के कारण पोल नीचे से काफी कमजोर हो चुका है. कई पोल धंसान के कारण झुक चुके हैं.
ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग को इसकी जानकारी देते हुए संचरण लाइन को भू-धंसान वाले क्षेत्र से हटाने की मांग की है. लेकिन वर्षों से हो रही इस मांग को विद्युत विभाग नजरअंदाज करता आ रहा है. जिसका खामियाजा अंतत: हजारों ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा. जैसे ही संचरण लाइन ध्वस्त होगी, इन गांवों की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जायेगी. जिसे दुरूस्त करने में विद्युत विभाग को महीनों लग सकता है.
कार्रवाई जारी है : एसडीओ
मामले पर विद्युत विभाग के एसडीओ एबी सोरेन ने कहा कि विभाग की नजर उक्त स्थिति पर बनी हुई है. संचरण लाइन बदलने की प्रक्रिया चल रही है. थोड़ी-बहुत अड़चन है, जिसे दूर कर लिया जायेगा. हमारा प्रयास होगा कि विद्युत व्यवस्था में कोई बाधा उत्पन्न न हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >