बीमा करा कर विकास में सहयोग करें : सत्येंद्र

-यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी की रामगढ़ शाखा में कार्यशाला रामगढ़ : मेन रोड रामगढ़ स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की रामगढ़ शाखा कार्यालय में मोटर बीमा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन वरीय शाखा प्रबंधक सत्येंद्र कुमार व सहायक बसंत कुमार ने किया. इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि कोई […]

-यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी की रामगढ़ शाखा में कार्यशाला
रामगढ़ : मेन रोड रामगढ़ स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की रामगढ़ शाखा कार्यालय में मोटर बीमा को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उदघाटन वरीय शाखा प्रबंधक सत्येंद्र कुमार व सहायक बसंत कुमार ने किया. इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना बीमा के अपने वाहनों का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थल में नहीं कर सकता है. अगर उपयोग करता है,
तो दंडनीय है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ में आये दिन मोटरसाइकिल की चोरी हो रही है और आये दिन सड़क दुर्घटना में कितनों लोगों की जान जा रही है. सहायक बसंत कुमार ने कहा कि मोटर एक्ट 1988 के तहत आप अपने वाहनों का बीमा अवश्य करायें. श्री कुमार ने कहा कि आपके एक बीमा करवाने से सरकार को सेवा कर के रूप में सीधा पैसा जाता है. जो देश के विकास में मदद करती है. मौके पर इग्नेस तिर्की, कामेश कुमार सिन्हा, शिवजी मालाकार, कैलाश पिंगुवा, गजेंद्र प्रसाद सहित अनेक अभिकर्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >