रामगढ़ : राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोबरदरहा में सेवानिवृत्त शिक्षक भीखलाल ओहदार को विदाई दी गयी. कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र महतो ने किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2002 से शिक्षक भीखलाल ओहदार प्रावि गोबरदरहा में शिक्षण का कार्य कर रहे हैं. इनके शिक्षण कार्य की सभी सराहना करते हैं. यह इनकी योग्यता की परिचायक है. इनकी सेवा जनवरी 2016 में समाप्त हो गयी है.
मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर महतो, गुड़िया देवी, सुचंद कुमार महतो, कैलाश महतो, जलेश्वर महतो, खगेश्वर मुंशी, रधुनाथ महतो, मनोज कुमार, नुनी देवी, सुनीता देवी, सत्यलाल महतो, कमलनाथ महतो, मुनेश्वर महतो, चंद्रमोहन महतो, अर्चणा देवी, नुनीया देवी, नुनी देवी, मालो देवी, भुनेश्वरी देवी आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक को माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया.
