प्रतिबंधित मांस के साथ एक पकड़ाया, जेल भेजा गया

लोगों ने प्रतिबंधित मांस लानेवाले को जम कर पीटा रामगढ़ : शहर के बाजारटांड स्थित एनएच-23 पर विहिप, बजरंग दल व गौ रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित मांस के व्यापार करने के संदेह में एक व्यक्ति को पकड़ा है. पकड़ा गया आरोपी चितरपुर निवासी बताया जाता है. पकड़ने के बाद उसे पुलिस को सौंपा […]

लोगों ने प्रतिबंधित मांस लानेवाले को जम कर पीटा
रामगढ़ : शहर के बाजारटांड स्थित एनएच-23 पर विहिप, बजरंग दल व गौ रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रतिबंधित मांस के व्यापार करने के संदेह में एक व्यक्ति को पकड़ा है. पकड़ा गया आरोपी चितरपुर निवासी बताया जाता है. पकड़ने के बाद उसे पुलिस को सौंपा गया. घटना शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे की है. विहिप, बजरंग दल व गौरक्षा समिति के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित मांस के साथ आ रहा है.
थोड़ी देर में वाहन वहां पहुंचा. जैसे ही गाड़ी वहां पहुंची, वह व्यक्ति गाड़ी से उतर कर वहां से भागने लगा. इसके बाद उसे उपस्थित लोगों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर दी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी व्यक्ति को पकड़कर रामगढ़ थाना ले गयी. रामगढ़ थाना में आरोपी व्यक्ति से इस संबंध में पूछताछ की गयी. एसडीपीओ दीपक कुमार ने भी मामले में आरोपी से पूछताछ की. पकड़े गये आरोपी के पास से एक बैग से लगभग 10 किलो मांस जब्त किया गया है.
प्रतिबंधित मांस की खरीद बिक्री बंद करने को लेकर धरना
विहिप, बजरंग दल व गौ-रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिबंधित मांस के अवैध रूप से व्यापार को बंद करने को लेकर थाना के समक्ष धरना दिया गया. कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस-प्रशासन से इसपर कार्रवाई करने की मांग की. धरना में छोटू वर्मा, रवि वर्मा, विनय शर्मा, दीप क मिश्रा, सौरभ जायसवाल, सुजीत सोनकर, अविनाश गुप्ता, राहुल पासवान, दीपू गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, मुकेश यादव, विजू गोयनका, बुच ओझा, शशिकांत, अयोध्या वर्मा, आलोक वर्मा, टुनटुन सिंह, संजीव यादव, लालू शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है : थाना प्रभारी
पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित मांस के साथ एक व्यक्ति आ रहा है. इसी आधार पर उसे बाजारटांड़ से वाहन के साथ पकड़कर थाना लाया गया. पूछताछ करने के बाद इस संबंध में गौवंशीय पशु हत्या निवारण अधिनियम 2005 के तहत दो व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पकड़े गये आरोपी को जेल भेज दिया गया है. उसके पास से लगभग 10 किलो मांस भी जब्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >