उरीमारी : बरका-सयाल की न्यू बिरसा आउटसोर्सिंग परियोजना में रोड सेल चालू करने की मांग को लेकर आंदोलित रोड सेल समिति के बैनर तले गुरुवार को रैयत विस्थापित ग्रामीणों ने परियोजना का चक्का जाम कर दिया. सुबह छह बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने कामकाज ठप करा दिया.
सूचना के बाद प्रबंधन ने रोड सेल समिति से वार्ता की. समिति व प्रबंधन के बीच सहमति बनी. प्रबंधन ने लिखित रूप से आश्वासन दिया. इसमें बताया गया कि लोकल सेल चालू करने के लिए कांटा घर निर्माणाधीन है. जैसे ही कांटा घर बन जायेगा, सेल शुरू कर दिया जायेगा. प्रबंधन की ओर से यह भी आश्वासन दिया गया कि सेल शुरू करने के साथ ही यहां से पांच हजार टन कोयले का ऑफर मुख्यालय को भेजा जायेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेल में रोजगार मिल सके.
वार्ता के बाद दोपहर लगभग दो बजे से कामकाज शुरू हुआ. वार्ता रामेश्वर मुंडा, मैनेजर अनिल पासवान, एरिया इंस्पेक्टर उमेश सिंह, सुरक्षा प्रभारी वीर बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, पीके सिंह, महेंद्र साव, संजीव सिंह, रोड सेल समिति के अध्यक्ष मनोज मुंडा, सचिव सोनाराम हेंब्रम, कोषाध्यक्ष संजीव करमाली, विश्वनाथ मांझी, जीतन मुंडा, मोहन सोरेन, अकल मुंडा, गणेश गंझू, गिरधारी प्रजापति, जूरा सोरेन, विनोद हेंब्रम, सूरज बेसरा, सन्नी मांझी, बहादुर मरांडी, चंद्रदेव मुंडा, राजेंद्र गंझू, सरिता बेसरा, सीमा देवी, पानपती देवी, मनवा देवी, जेठनी देवी, सुकुरमुनी देवी, दशमी देवी, सुखदेव मुंडा, बैजनाथ प्रजापति आदि शामिल थे.
