रामगढ़ : जिला परिषद की बैठक बुधवार को अनुमंडल भवन में जिप अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन डीडीसी किशोर कुमार ने किया. बैठक में जिला परिषद की स्थायी कमेटियों के गठन पर चर्चा की गयी.
चर्चा के बाद छह कमेटियों का गठन किया गया.
इन कमेेटियों का किया गया गठन : सामान्य समिति में जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो, उपाध्य सरिता देवी, कृषि व उद्योग समिति में जिप सदस्य कपिल देव मुंडा, अर्चना, शोभा देवी, गोपाल चौधरी, सुनिता देवी, रौशन गंझू, स्वास्थ्य व शिक्षा समिति सरिता देवी, अन्नू देवी, पवन कुमार शर्मा, ममता देवी, दुष्यंत कुमार पटेल, डोली देवी, वित्त अंकेक्षण, योजना व विकास समिति ब्रह्मदेव महतो,
सरिता देवी, नरेश महतो, शोभा देवी, अन्नू देवी, व डोली देवी, सहकारितत समिति में अर्चना, पवन कुमार शर्मा, दर्शन गंझु, गोपाल चौधरी, ममता देवी व सांसद प्रतिनिधि, महिला, शिशु व कल्याण समिति में सरिता देवी, सुनिता देवी, सरिता देवी, दुष्यंत कुमार पटेल, नरेश महतो व सांसद प्रतिनिधि, जिला स्तरीय वन अधिकार समिति में अन्नू देवी, सुनिता देवी व कपिल मुंडा, विधवा कल्याण समिति में अर्चना व शोभा देवी को रखा गया है. अधिकार समझने का प्रयास करते रहे जिप सदस्य : जिला परिषद की बैठक में नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य अपने अधिकारियों के बारे में समझने के बारे में प्रयास करते नजर आये. सरकार द्वारा जिला परिषद को विकास के लिए किसी तरह का फंड नहीं देने की जानकारी मिलने पर रोष भी व्यक्त कर रहे थे.
