विजेता सुभाष सदन व रनर आजाद सदन रहा

विजेता सुभाष सदन व रनर आजाद सदन रहा रामगढ़. जारा टोला स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गयी. प्रतियोगिता का शुभारंभ नौ दिसंबर को मशाल प्रज्वलित कर किया गया. विद्यालय के चार सदन बिरसा मुंडा सदन, आजाद सदन, सुभाष सदन व भगत सिंह सदन के […]

विजेता सुभाष सदन व रनर आजाद सदन रहा रामगढ़. जारा टोला स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हो गयी. प्रतियोगिता का शुभारंभ नौ दिसंबर को मशाल प्रज्वलित कर किया गया. विद्यालय के चार सदन बिरसा मुंडा सदन, आजाद सदन, सुभाष सदन व भगत सिंह सदन के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता का विजेता सुभाष सदन व रनर आजाद सदन रहा. विद्यालय के सचिव बीएन साह ने कहा कि विद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है. आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य तापसी प्रमाणिक, गोपा सेन, सुजीत मोहंती, स्मिता डे, शांत बाखला, सुनैना शर्मा आदि शिक्षक -शिक्षिकाओं ने सराहनीय योगदान दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >