हाथियों ने दौड़ाया, तीन घायल

हाथियों ने दौड़ाया, तीन घायल मगनपुर.गोला वन क्षेत्र के टांडिल, बीसा आदि गांवों में हाथियों ने ग्रामीणों को दौड़ाया. इसमें भागने के क्रम में मीना देवी, शांति देवी व ललिता देवी घायल हो गयी. घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. बताया जाता है कि एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड […]

हाथियों ने दौड़ाया, तीन घायल मगनपुर.गोला वन क्षेत्र के टांडिल, बीसा आदि गांवों में हाथियों ने ग्रामीणों को दौड़ाया. इसमें भागने के क्रम में मीना देवी, शांति देवी व ललिता देवी घायल हो गयी. घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है. बताया जाता है कि एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड इन गांवों में पिछले कई दिनों से आतंक मचाये हुए है. संध्या होते ही हाथियों का झुंड किसानों के खलिहानों तक पहुंच कर धान को चट कर रहा है. हाथियों के आने के कारण लोगों में दहशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >