बच्चों को मिला स्काउट गाइड प्रशक्षिण

बच्चों को मिला स्काउट गाइड प्रशिक्षण 10बीएचयू-3-प्रशिक्षण लेते बच्चे.भदानीनगर. स्काउट एंड गाइड रांची की ओर से बाल विकास विद्यालय लादी में सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है. इसका उदघाटन विद्यालय सचिव सरयू महतो ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अनुशासन का बड़ा ही महत्व होता है. लिहाजा सभी को अनुशासन […]

बच्चों को मिला स्काउट गाइड प्रशिक्षण 10बीएचयू-3-प्रशिक्षण लेते बच्चे.भदानीनगर. स्काउट एंड गाइड रांची की ओर से बाल विकास विद्यालय लादी में सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है. इसका उदघाटन विद्यालय सचिव सरयू महतो ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अनुशासन का बड़ा ही महत्व होता है. लिहाजा सभी को अनुशासन अपनाने की जरूरत है. मौके पर प्रशिक्षक विक्की कुमार, सुरेंद्र साव ने विद्यार्थियों को स्काउट, विश्राम, कदमताल, मार्च पास्ट, ताली बजाने, सावधान रहने आदि का प्रशिक्षण दिया. इस अवसर पर प्राचार्य शशि कुमार कुशवाहा, मीना सिन्हा, एजाजुल, कृष्णा प्रसाद, मुकेश ठाकुर, किरण, सोनी, जैंसी बाड़ा, प्रियंका सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >