दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांगपीड़िता ने एसडीओ से न्याय की गुहार लगायीसोनडीमरा. दुष्कर्म की शिकार सावित्री कुमारी (बदला हुआ नाम) को अबतक न्याय नहीं मिल पाया है. उसने अनुमंडल पदाधिकारी तेनुघाट को आवेदन देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि आरक्षी अधीक्षक बोकारो व निर्वाचन आयुक्त बोकारो को दी गयी है. आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि उसने गोला थाना में कांड संख्या 63/14 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. जिसमें राजकुमार गंझू को मुख्य आरोपी बनाया गया था. सितंबर में आरोपी के घर की कुर्की जब्ती हुई. जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहा है. उसने पंचायत समिति सदस्य के पद पर चुनाव भी लड़ा. लेकिन पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गयी. वह अब भी खुलेआम घूम रहा है.
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांगपीड़िता ने एसडीओ से न्याय की गुहार लगायीसोनडीमरा. दुष्कर्म की शिकार सावित्री कुमारी (बदला हुआ नाम) को अबतक न्याय नहीं मिल पाया है. उसने अनुमंडल पदाधिकारी तेनुघाट को आवेदन देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि आरक्षी अधीक्षक बोकारो व निर्वाचन आयुक्त बोकारो को दी […]
