महोत्सव को लेकर पांच को पहुंचेगा रथ

महोत्सव को लेकर पांच को पहुंचेगा रथनासिक में महामस्तिकाभिषेक महोत्सव 11 से 17 फरवरी तक होगा फोटो फाइल 1आर-रथ जो पांच दिसंबर को रामगढ़ आयेगा.रामगढ़. नासिक (महाराष्ट्र) के सिद्धक्षेत्र मांगीतुंगी में भगवान ऋषभदेव की 108 फीट की विशालकाय प्रतिमा की स्थापना की जायेगी. पंचकल्याणक प्रतिष्ठा सह महामस्तिकाभिषेक महोत्सव का आयोजन 11 से 17 फरवरी 2016 […]

महोत्सव को लेकर पांच को पहुंचेगा रथनासिक में महामस्तिकाभिषेक महोत्सव 11 से 17 फरवरी तक होगा फोटो फाइल 1आर-रथ जो पांच दिसंबर को रामगढ़ आयेगा.रामगढ़. नासिक (महाराष्ट्र) के सिद्धक्षेत्र मांगीतुंगी में भगवान ऋषभदेव की 108 फीट की विशालकाय प्रतिमा की स्थापना की जायेगी. पंचकल्याणक प्रतिष्ठा सह महामस्तिकाभिषेक महोत्सव का आयोजन 11 से 17 फरवरी 2016 को किया जायेगा. महोत्सव को लेकर देश स्तर पर रथ का भ्रमण हो रहा है. इसके तहत रामगढ़ में इस रथ का आगमन पांच दिसंबर को एक बजे दिन में हो रहा है. इसका रामगढ़ शाखा की ओर से स्वागत किया जायेगा. इसके बाद रथ का नगर भ्रमण होगा. रथ के स्वागत में रामगढ़, पेटरवार, गोमिया, बेरमो, रांची व हजारीबाग के लोगों द्वारा किया जायेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. उक्त जानकारी जैन भवन में समाज के अध्यक्ष रमेश सेठी, सचिव बिनोद रावता, उपाध्यक्ष दिलीप चुड़ीवाल, अरविंद सेठी, सौरभ अजमेरा, ललित चुड़ीवाल, अशोक चुड़ीवाल, अमित जैन, राजू पाटनी, राजेश चुड़ीवाल ने संयुक्त रूप से दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >