हाथियों ने दौड़ाया, कई घायल

हाथियों ने दौड़ाया, कई घायल गोला. गोला वन क्षेत्र में हाथियों का उत्पात चरम पर है. एक दर्जन हाथियों का झुंड क्षेत्र के गांवों में घूम रहा है. मंगलवार की रात्रि हाथियों का झुंड नर्सिंहडीह, रोरो व नेमरा गांव की ओर आ गया. ग्रामीण हाथियों को देख भागने लगे. धान काट रही सुमन देवी, संतोषी […]

हाथियों ने दौड़ाया, कई घायल गोला. गोला वन क्षेत्र में हाथियों का उत्पात चरम पर है. एक दर्जन हाथियों का झुंड क्षेत्र के गांवों में घूम रहा है. मंगलवार की रात्रि हाथियों का झुंड नर्सिंहडीह, रोरो व नेमरा गांव की ओर आ गया. ग्रामीण हाथियों को देख भागने लगे. धान काट रही सुमन देवी, संतोषी देवी, सरिता देवी, बासो देवी, सोनिका देवी, शीला देवी, भानु बेसरा, छुटू बेसरा, रोहित बेसरा, खरी कुमारी, सुमी कुमारी सुखराम सहित कई लोग भागने के क्रम में गिर कर चोटिल हो गये. इधर, हाथी धान को भी चट कर गये. हाथियों के उत्पात से लोग दहशत में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >