अफरोज ने लगाया मारपीट का आरोप

अफरोज ने लगाया मारपीट का आरोप रामगढ़. नया बस पड़ाव स्थित आदर्श नगर निवासी अफरोज खान (पिता लल्लू खान) ने रामगढ़ थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार की रात उसका भाई आसिफ खान घर के लिए दूध लाने के लिए बस पड़ाव दुकान पहुंचा. यहां पहले से नया व […]

अफरोज ने लगाया मारपीट का आरोप रामगढ़. नया बस पड़ाव स्थित आदर्श नगर निवासी अफरोज खान (पिता लल्लू खान) ने रामगढ़ थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार की रात उसका भाई आसिफ खान घर के लिए दूध लाने के लिए बस पड़ाव दुकान पहुंचा. यहां पहले से नया व पुराना र्क्वाटर के 10-15 युवक जमा थे. मेरे भाई के पड़ाव जाने के क्रम में उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. सूचना पर मैं वहां पहुंचा, तो उनलोगों ने मेरे साथ भी मारपीट शुरू कर दी. इसमें दोनों भाई घायल हो गये. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. मारपीट करनेवालों में र्क्वाटर कॉलोनी के करण राम, चंदन राम, अजीत राम, श्याम राम, मोनू राम, बिटू राम, सुदामा राम आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >