तीन पीडीएस दुकान निलंबित

तीन पीडीएस दुकान निलंबित रामगढ़. पैसा लेकर राशन कार्ड बांटने के आरोप में मांडू प्रखंड के तीन जन वितरण प्रणाली के दुकानों को निलंबित कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मांडू प्रखंड के दुकानदार राम प्यारे प्रजापति, प्रगति महिला समिति व प्रेरणा महिला समिति के संचालकों द्वारा राशन के एवज में पैसा वसूली […]

तीन पीडीएस दुकान निलंबित रामगढ़. पैसा लेकर राशन कार्ड बांटने के आरोप में मांडू प्रखंड के तीन जन वितरण प्रणाली के दुकानों को निलंबित कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मांडू प्रखंड के दुकानदार राम प्यारे प्रजापति, प्रगति महिला समिति व प्रेरणा महिला समिति के संचालकों द्वारा राशन के एवज में पैसा वसूली की शिकायत मुख्यमंत्री के जन संवाद में लोगों ने की थी. इसकी जांच जिला प्रशासन के अधिकारियों ने की. जांच के बाद आरोप को सही पाये जाने पर दुकानों को निलंबित करते हुए तीनों दुकानों के संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >