पीओ कार्यालय के समक्ष धरना देने का नर्णिय

पीओ कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णयफोटो 1गिद्दी1-बैठक में उपस्थित विस्थापित ग्रामीण गिद्दी(हजारीबाग). विस्थापित ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में हुई. इसकी अध्यक्षता सुरेश कुमार गंझू ने की. संचालन सुनील गंझू ने किया. बैठक में कहा गया कि विस्थापित गांव व टोलों में पेयजल, बिजली, सड़क जैसे बुनियादी सुविधाओं का अभाव […]

पीओ कार्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णयफोटो 1गिद्दी1-बैठक में उपस्थित विस्थापित ग्रामीण गिद्दी(हजारीबाग). विस्थापित ग्रामीणों की बैठक मंगलवार को गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में हुई. इसकी अध्यक्षता सुरेश कुमार गंझू ने की. संचालन सुनील गंझू ने किया. बैठक में कहा गया कि विस्थापित गांव व टोलों में पेयजल, बिजली, सड़क जैसे बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. विस्थापितों की मांगों पर सीसीएल प्रबंधन गंभीर नहीं है. प्रबंधन के प्रति नाराजगी व्यक्त की गयी. बैठक में गिद्दी लोकल सेल अविलंब चालू करने, तीन नबंर ट्रैक पर होनेवाली रैक लोडिंग में विस्थापितों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने की मांग की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि विस्थापितों के विभिन्न मांगों को लेकर 16 दिसंबर को गिद्दी परियोजना कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया जायेगा. बैठक में सैनाथ गंझू, शंभू गंझू, प्रकाश महली, आशीष करमाली, महादेव महली, प्रेमचंद गंझू, हीरालाल गंझू, दिनेश्वर गंझू, राजदीप गंझू, लक्ष्मीनारायण गंझू, कलेंद्र महली, सन्नी गंझू, दीपक महली, मनोज मुंडा, रौशन महली, अरुण, रवि, शंकर, गोविंदा, दिलीप, दिनेश, रामा उरांव, सुशील गंझू, दुबराज, अजय, नेपाल, रमेश, रामवृक्ष मुंडा, संजय, अर्जुन, राजेंद्र, मिथुन, विजय करमाली, बसंत करमाली आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >