अवकाश प्राप्त कर्मियों को मिला सम्मान

अवकाश प्राप्त कर्मियों को मिला सम्मानफोटो -1 घाटो -8 सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के साथ अवकाश प्राप्त टिस्को कर्मी घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन से अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के सम्मान में डिवीजन के प्रशासनिक भवन सभागार में सोमवार की शाम सपत्नीक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य […]

अवकाश प्राप्त कर्मियों को मिला सम्मानफोटो -1 घाटो -8 सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के साथ अवकाश प्राप्त टिस्को कर्मी घाटोटांड़. टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन से अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के सम्मान में डिवीजन के प्रशासनिक भवन सभागार में सोमवार की शाम सपत्नीक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि डिवीजन के सीबी ग्रुप चीफ पीके ढल ने अवकाश प्राप्त किये कर्मचारियों व उनकी पत्नी को सम्मानित किया. मौके पर श्री ढल ने अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते उनके व उनकी पत्नी की दीर्घायु होने व खुशहाल जीवन की कामना की. विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश प्रसाद व सचिव शंभु शरण प्रसाद सिंह ने भी अवकाश प्राप्त कर्मचारियों के खुशहाल जीवन के लिए कई सुझाव दिये. सम्मान समारोह में यशवंत पांडेय, सुजीत मिश्रा, पीएस झा, अरूनीमा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >