रोटरी ने गरम वस्त्रों का वितरण किया फोटो फाइल 30आर-क्लब द्वारा प्रदत्त टोपी पहने छात्र व ऊनी स्कार्फ बांधी छात्राएंरामगढ़. रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के तत्वावधान में ग्राम सिउर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के 350 छात्र-छात्राओं के बीच गरम वस्त्रों का वितरण किया. कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के सचिव संतोष तिवारी ने की. क्लब की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं की बीच ऊनी टोपी का वितरण किया गया. संतोष तिवारी ने बताया कि पहले भी रोटरी रामगढ़ सेंट्रल द्वारा इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार की मदद की जाती रही है. पूर्व में क्लब की ओर से स्टेशनरी का भी वितरण किया गया था. प्रधानाध्यापक प्रदीप रजक ने विद्यालय परिवार की ओर से रोटरी रामगढ़ सेंट्रल का आभार प्रकट किया. मौके पर मुकेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, पवन गोयल, पंकज, राजेश अग्रवाल, विकास बंसल, मनीषा गोयल, विवेक जैन आदि मौजूद थे.
रोटरी ने गरम वस्त्रों का वितरण किया
रोटरी ने गरम वस्त्रों का वितरण किया फोटो फाइल 30आर-क्लब द्वारा प्रदत्त टोपी पहने छात्र व ऊनी स्कार्फ बांधी छात्राएंरामगढ़. रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के तत्वावधान में ग्राम सिउर स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के 350 छात्र-छात्राओं के बीच गरम वस्त्रों का वितरण किया. कार्यक्रम की शुरुआत रोटरी रामगढ़ सेंट्रल के सचिव संतोष तिवारी ने की. क्लब […]
