लीड) रजरप्पा में हेल्दी बेबी शो का आयोजन, किंजल बनी बेस्ट बेबीफोटो फाइल : 30 चितरपुर डी, ई बेबी शो कार्यक्रम में चिकित्सकों के पास पहुंचे बच्चें व अपने बच्चों के साथ पहुंची महिलाएं रजरप्पा. सिल्वर जुबली अस्पताल रजरप्पा प्रोजेक्ट के तत्वावधान में ऑफिसर क्लब में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक आइसी मेहता व विशिष्ट अतिथि गांधीनगर के चिकित्सक डॉ पी के गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया. गांधीनगर के चिकित्सक डॉ पीके गुप्ता, डॉ मीता पॉल व डॉ निर्मला सिंह ने लगभग 150 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. इसमें 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों को कई ग्रुप में बांट कर परीक्षण किया गया. इस दौरान डॉ गुप्ता ने महिलाओं से कहा कि बच्चे के जन्म के बाद मां का दूध का सेवन कराये. यह दूध बच्चों के लिए अमृत के समान है. प्रतियोगिता में किंजल कुमारी को बेस्ट बेबी का खिताब एवं चयनित बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया. कार्यक्रम के आयोजन में एरिया मेडिकल ऑफिसर डॉ सुमिता सक्सेना, डॉ एनके सिंह, डॉ आरपी वर्णवाल, रविकांत, अमरेंद्र सिंह, आर कश्यप, मेघनाथ भगत, केडी बारला, लीली सामोल, आरके उपाध्याय का सराहनीय योगदान रहा. प्रतियोगिता के परिणाम बेबी शो प्रतियोगिता में ग्रुप ए में प्रथम आस्था कुमारी, द्वितीय सौम्या कुमारी व तृतीय मनीष कुमार को चुना गया.
लीड) रजरप्पा में हेल्दी बेबी शो का आयोजन, किंजल बनी बेस्ट बेबी
लीड) रजरप्पा में हेल्दी बेबी शो का आयोजन, किंजल बनी बेस्ट बेबीफोटो फाइल : 30 चितरपुर डी, ई बेबी शो कार्यक्रम में चिकित्सकों के पास पहुंचे बच्चें व अपने बच्चों के साथ पहुंची महिलाएं रजरप्पा. सिल्वर जुबली अस्पताल रजरप्पा प्रोजेक्ट के तत्वावधान में ऑफिसर क्लब में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का […]
