रुपये व चेन छिनने का आरोप दुलमी.दुलमी प्रखंड के गजेंद्र चौधरी, राजकिशोर महतो ने रजरप्पा थाना में आवेदन दिया है. इसमें गजेंद्र चौधरी ने कहा है कि आजसू कार्यालय बुध बाजार सीरु से अपने घर जा रहे थे. इस बीच महेंद्र महतो के घर के समीप जिप प्रत्याशी राजीव जायसवाल व उनके समर्थक पंकज कुमार, सुधीर कुमार मंगलेश, दिलीप महतो, महेंद्र महतो आदि समर्थकों ने गजेंद्र चौधरी के साथ मारपीट की. गले से सोने की चेन व छह हजार 250 रुपये छिन लिये गये. इस बीच वे भाग कर आजसू कार्यालय पहुंचे. उधर, राजकिशोर महतो ने भी कहा है कि चुनाव में साथ नहीं देने पर जिप प्रत्याशी राजीव जायसवाल के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की. उधर, दोनों पक्षों ने रजरप्पा थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रुपये व चेन छिनने का आरोप
रुपये व चेन छिनने का आरोप दुलमी.दुलमी प्रखंड के गजेंद्र चौधरी, राजकिशोर महतो ने रजरप्पा थाना में आवेदन दिया है. इसमें गजेंद्र चौधरी ने कहा है कि आजसू कार्यालय बुध बाजार सीरु से अपने घर जा रहे थे. इस बीच महेंद्र महतो के घर के समीप जिप प्रत्याशी राजीव जायसवाल व उनके समर्थक पंकज कुमार, […]
