गिद्दी. सुरक्षाकर्मियों ने रविवार को सिरका क्षेत्र की दो भूमिगत खदान के मुहाने तथा अरगड्डा मैगजीन के नजदीक अवैध खनन स्थल के मुहाने को जेसीबी मशीन से बंद कराया. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि कहुआबेड़ा बस्ती के नजदीक कुर्सा माइंस तथा बांसगढ़ा भूमिगत खदान के मुहाने को बंद कराया गया है. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि अरगड्डा मैगजीन के नजदीक जंगल में असामाजिक तत्वों द्वारा कोयले का अवैध खनन किया जा रहा था. इसे भी बंद करा दिया गया है. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी चलेगा. इस अभियान के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एसएन तिवारी, जीएम यूनिट के सुरक्षाकर्मी जितेंद्र, सिरका के रोपना साहू, राजू, ओवरमेन संतोष कुमार सिंह सहित होमगार्ड के कई जवान शामिल थे.
सुरक्षाकर्मियों ने अवैध खनन स्थल को कराया बंद
सुरक्षाकर्मियों ने अवैध खनन स्थल को कराया बंद
