डॉ रजनीश की पुण्यतिथि आज

डॉ रजनीश की पुण्यतिथि आज अभी तक नहीं पकड़े गये हैं हत्यारेमां ने हत्या की सीबीआइ जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की है याचिका फोटो फाइल 29आर-डी-डॉ रजनीश.रामगढ़. रामगढ़ निवासी स्व डॉ रजनीश की तीसरी पुण्यतिथि 30 नवंबर को मनायी जायेगी. वे पटना के जाने-माने किडनी रोग विशेषज्ञ थे. उनकी क्लीनिक हाजीपुर में […]

डॉ रजनीश की पुण्यतिथि आज अभी तक नहीं पकड़े गये हैं हत्यारेमां ने हत्या की सीबीआइ जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर की है याचिका फोटो फाइल 29आर-डी-डॉ रजनीश.रामगढ़. रामगढ़ निवासी स्व डॉ रजनीश की तीसरी पुण्यतिथि 30 नवंबर को मनायी जायेगी. वे पटना के जाने-माने किडनी रोग विशेषज्ञ थे. उनकी क्लीनिक हाजीपुर में भी थी. वे रामगढ़ के रहनेवाले थे. उनकी माता इंदू सिंह ने छावनी कन्या मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पद से अवकाश ग्रहण किया है. पिता स्व बीके सिंह राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रधानाध्यापक थे. उनकी हत्या के बाद पटना के चिकित्सकों ने आंदोलन किया था. लेकिन हत्यारों को अब तक नहीं पकड़ा गया है. डॉ रजनीश की माता अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापिका इंदू सिंह ने हत्यारों को पकड़ने की मांग की है. उन्होंने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित कई अधिकारियों को पत्र लिख कर अपने पुत्र के हत्यारों को पकड़ने की मांग की थी. पहल नहीं होने पर उन्होंने पटना उच्च न्यायालय और अब सुप्रीम कोर्ट में हत्या की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर याचिका दायर की है. पुण्यतिथि के मौके पर रामगढ़ नेहरू रोड स्थित स्व डॉ रजनीश के आवास पर पूजा-पाठ समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. गाैरतलब हो कि तीन वर्ष पूर्व 30 नवंबर को ही पटना में डॉ रजनीश की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >