झाविमो नसीहत नहीं दें : योगेंद्र

झाविमो नसीहत नहीं दें : योगेंद्र फोटो फाइल : 28 चितरपुर एफ झामुमो विधायक योगेंद्र प्रसाद चितरपुर.झामुमो के गोमिया विधायक सह केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद ने कहा है कि झारखंड विकास मोरचा झारखंड मुक्ति मोरचा को नसीहत न दे. उन्होंने कहा कि झामुमो विपक्ष की भूमिका निभाना जानता है. झामुमो राज्य की जनता के हितों […]

झाविमो नसीहत नहीं दें : योगेंद्र फोटो फाइल : 28 चितरपुर एफ झामुमो विधायक योगेंद्र प्रसाद चितरपुर.झामुमो के गोमिया विधायक सह केंद्रीय प्रवक्ता योगेंद्र प्रसाद ने कहा है कि झारखंड विकास मोरचा झारखंड मुक्ति मोरचा को नसीहत न दे. उन्होंने कहा कि झामुमो विपक्ष की भूमिका निभाना जानता है. झामुमो राज्य की जनता के हितों के लिए कार्य कर रहा है. श्री प्रसाद झारखंड विकास मोरचा के महासचिव प्रदीप यादव द्वारा दिये गये बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झाविमो के कई प्रत्याशियों को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोहरदगा सीट पर झामुमो का उम्मीदवार नहीं देकर सही निर्णय लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >