डाड़ी प्रखंड में पड़े 36 हजार वोट

डाड़ी प्रखंड में पड़े 36 हजार वोट प्रथम चरण में 22 नवंबर को हुआ था मतदान 400 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद, मतगणना 19 को सबसे अधिक मतदान हुआ है रबोध पंचायत में, सबसे कम गिद्दी ख पंचायत मेंगिद्दी(हजारीबाग). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डाड़ी प्रखंड की 14 पंचायतों में 36,948 मत पड़े. […]

डाड़ी प्रखंड में पड़े 36 हजार वोट प्रथम चरण में 22 नवंबर को हुआ था मतदान 400 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटी में बंद, मतगणना 19 को सबसे अधिक मतदान हुआ है रबोध पंचायत में, सबसे कम गिद्दी ख पंचायत मेंगिद्दी(हजारीबाग). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डाड़ी प्रखंड की 14 पंचायतों में 36,948 मत पड़े. प्रखंड में 76.06 प्रतिशत मतदान हुआ है. यह रिकॉर्ड मत हुआ है. सबसे अधिक मतदान रबोध पंचायत में 85.96 प्रतिशत तथा सबसे कम मतदान गिद्दी ख पंचायत में 54.55 प्रतिशत हुआ है. कई वार्डों में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए हैं. वोट का प्रतिशत बताता है कि नक्सल प्रभावित गांवों में मतदाताओं ने खुलकर मतदान किया है. डाड़ी प्रखंड में मतदाताओं की संख्या 49316 है. इसमें से 36,948 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. इसमें 19,786 पुरुष और 17,162 महिला मतदाता हैं. जिप भाग एक क्षेत्र की छह पंचायतों में 19,339 तथा भाग दो की आठ पंचायतों में 17,609 वोट पड़े हैं. होन्हेमोढ़ा में 3471, बलसगरा में 2622, हुवाग में 3333, रबोध में 2889, कनकी में 3701, हेसालौंग में 3323, डाड़ी में 2896, मिश्राइनमोढ़ा में 3669, रैलीगढ़ा पूर्वी में 1865, रैलीगढ़ा पश्चिमी में 1644, गिद्दी क में 1437, गिद्दी ख में 2519, गिद्दी ग में 1096, टोंगी पंचायत में 2483 मत पड़े हैं. होन्हेमोढ़ा पंचायत के वार्ड नंबर नौ, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 11, रबोध पंचायत के वार्ड नंबर छह, वार्ड नंबर आठ, हेसालौंग पंचायत के वार्ड नंबर सात, कनकी पंचायत के वार्ड नंबर 13 में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में कोयला क्षेत्रों में कम मतदान हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >