अधिवक्ता संघ के चुनाव की अधिसूचना जारी नामांकन 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक होगारामगढ़. रामगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी है. चुनाव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने चुनाव की अधिसूचना जारी की. अधिसूचना के अनुसार चुनाव के लिए नामांकन 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक होगा. नामांकन पत्रों की जांच चार दिसंबर को दिन के 2.30 बजे से 4.30 बजे तक की जायेगी. नामांकन पत्र पांच दिसंबर से लेकर सात दिसंबर तक वापस लिये जायेंगे. उम्मीदवारों के नाम की घोषणा आठ दिसंबर को दिन के तीन बजे की जायेगी. मतदान 19 दिसंबर को दिन के 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा. मतगणना 19 दिसंबर को ही संध्या चार बजे से प्रांरभ हो जायेगी. नामांकन पत्र के साथ अनापत्ति प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है. मतदाता सूची सात दिसंबर तक प्रकाशित की जायेगी. चुनाव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य के नौ पदों के लिए होगा.
अधिवक्ता संघ के चुनाव की अधिसूचना जारी
अधिवक्ता संघ के चुनाव की अधिसूचना जारी नामांकन 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक होगारामगढ़. रामगढ़ जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गयी है. चुनाव समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने चुनाव की अधिसूचना जारी की. अधिसूचना के अनुसार चुनाव के लिए नामांकन 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक होगा. नामांकन […]
