आज से शुरू होगा स्व गणना का कार्य, आठ ऑफिसर नियुक्त

आज से शुरू होगा स्व गणना का कार्य, आठ ऑफिसर नियुक्त

रामगढ़. जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकान की गणना को लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता हुई. इसमें उपायुक्त ऋतुराज ने बताया कि जनगणना 2027 की सारी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गयी हैं. सबसे पहले राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने जिला लेवल मास्टर ट्रेनरों को ट्रेनिंग दी. वर्तमान में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. रामगढ़ जिले में आठ ऑफिसर बनाये गये हैं. उनकी सहायता के लिए 1870 प्रगणक व 312 सुपरवाइजर हैं. इस बार की पूरी जनगणना प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जायेगी. इसके तहत एक से 15 मई तक स्व गणना का कार्य किया जायेगा. प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग का होगा. इसमें मकान सूचीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी. यह 16 मई से 14 जून तक चलेगी. इसके पश्चात द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना करनी है. यह कार्य नौ से 28 फरवरी तक चलाया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि जनगणना से जुड़ी सभी सूचनाएं व सुविधाएं पोर्टल पर उपलब्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >