रामगढ़ डीसी का सख्त संदेश: गैस की कालाबाजारी और अनियमितता बर्दाश्त नहीं

Ramgarh News: रामगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर समाहरणालय सभागार में रामगढ़ डीसी ने बैठक की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी तरह की कालाबाजारी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों में गैस आपूर्ति की स्थिति और जरूरतों की समीक्षा की गई.

सप्लाई व्यवस्था और पारदर्शिता पर जोर

बैठक के दौरान उपायुक्त ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड सहित अन्य गैस एजेंसियों से आपूर्ति कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने गैस स्टॉक, वितरण प्रणाली और पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर जरूरी निर्देश दिए. 

लंबित मांगों को जल्द पूरा करने का निर्देश

डीसी ने शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा मांगे गए गैस कनेक्शन और सिलेंडर आपूर्ति की समीक्षा करते हुए एजेंसियों को सभी लंबित मांगों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया, जिससे कि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों. 

दो दिन में निरीक्षण रिपोर्ट देने का आदेश 

डीसी ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों का निरीक्षण दो दिनों के भीतर कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं. 

अनियमितता पर होगी सख्त कार्रवाई

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर गैस की कालाबाजारी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ अलग-अलग विभागों के पदाधिकारी और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

Also Read: रांची स्मार्ट सिटी को लेकर CM हेमंत ने दिए निर्देश, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता

Also Read: गुमला में बवाल: विवादित जमीन मापी के दौरान अंचल कर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, नहीं हो पाया सीमांकन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >