रामगढ़. सिदो-कान्हू स्टेडियम में अस्मिता सिटी लीग 2026 की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त ऋतुराज ने किया. इसमें लगभग 450 बालिकाएं भाग ले रही हैं. इस अवसर पर उपायुक्त ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता व संतुलन विकसित होता है. उन्होंने कहा कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सभी खेल संघों व आमजनों का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला प्रशासन द्वारा सभी खेल संगठनों के साथ बैठक कर खेल के विकास को लेकर कार्य किया जायेगा. जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार ने कहा कि अस्मिता सिटी लीग का उद्देश्य बालिकाओं व महिलाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाना है. एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 800 मीटर सीनियर वर्ग में निधि तिग्गा ने प्रथम, सिया तिग्गा ने द्वितीय एवं नंदनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. 200 मीटर दौड़ में रूपा कुमारी प्रथम, अनुपमा कुमारी द्वितीय एवं नीतू कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. मौके पर मुस्तफा आजाद, शशि पांडेय, मो कमरूद्दीन, जय विजय, सुशील कुमार, प्रकाश महतो, सूरज मुंडा, विक्की कुमार उपस्थित थे.
खेल से बच्चों में नेतृत्व क्षमता व संतुलन विकसित होता है : डीसी
खेल से बच्चों में नेतृत्व क्षमता व संतुलन विकसित होता है : डीसी
