जीत -हार के समीकरण में जुटे प्रत्याशी

जीत -हार के समीकरण में जुटे प्रत्याशी चितरपुर.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में चितरपुर, गोला व दुलमी में प्रत्याशियों ने प्रचार के दौरान काफी राशि खर्च की. सूत्रों की माने, तो तीनों प्रखंड में निर्धारित राशि से कई गुणा अधिक राशि खर्च की गयी. हालांकि चुनाव आयोग द्वारा पंचायत में लड़नेवाले उम्मीदवारों को राशि […]

जीत -हार के समीकरण में जुटे प्रत्याशी चितरपुर.त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में चितरपुर, गोला व दुलमी में प्रत्याशियों ने प्रचार के दौरान काफी राशि खर्च की. सूत्रों की माने, तो तीनों प्रखंड में निर्धारित राशि से कई गुणा अधिक राशि खर्च की गयी. हालांकि चुनाव आयोग द्वारा पंचायत में लड़नेवाले उम्मीदवारों को राशि खर्च करने की सीमा तय की थी. इसमें जिप प्रत्याशी डेढ़ लाख, मुखिया प्रत्याशी 60 हजार, पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी 40 हजार एवं वार्ड सदस्य प्रत्याशी को 10 हजार रुपये खर्च करना था. लेकिन कई प्रत्याशियों ने अधिक राशि खर्च की. जबकि कई प्रत्याशी चुनाव आयोग द्वारा तय राशि भी खर्च नहीं कर पाये. उधर, दूसरी अोर पंचायत चुनाव खत्म होते ही विभिन्न प्रत्याशी जीत – हार के समीकरण में जुट गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >