लेनदेन मामले में पूछ-ताछ

लेनदेन मामले में पूछ-ताछ रामगढ़. रामगढ़ कॉलेज परिसर निवासी रामचंद्र प्रसाद वर्मा व विक्की के बीच लेन देन का मामला रामगढ़ थाना पहुंचा. रामचंद्र प्रसाद वर्मा की पत्नी ने कॉलेज परिसर निवासी विक्की पर बहाना बना कर पैसा लेने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सुबह से ही श्री वर्मा का कुछ पता […]

लेनदेन मामले में पूछ-ताछ रामगढ़. रामगढ़ कॉलेज परिसर निवासी रामचंद्र प्रसाद वर्मा व विक्की के बीच लेन देन का मामला रामगढ़ थाना पहुंचा. रामचंद्र प्रसाद वर्मा की पत्नी ने कॉलेज परिसर निवासी विक्की पर बहाना बना कर पैसा लेने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि सुबह से ही श्री वर्मा का कुछ पता नहीं है. विक्की द्वारा फोन से 48 हजार की राशि मांगी गयी है. पुलिस विक्की के पिता को थाना लायी है. वहीं श्री वर्मा भी लगभग चार बजे थाना पहुंच गये. पुलिस विक्की की तलाश में है. जबकि श्री वर्मा व विक्की के पिता से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >