नि:शक्त क्रिकेट का ट्रायल आज

नि:शक्त क्रिकेट का ट्रायल आज रामगढ़. रामगढ़ नि:शक्त क्रिकेट वेलफेयर अकादमी के तत्वावधान में 24 नवंबर को छावनी फुटबॉल मैदान में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जायेगा. इसमें चयनित खिलाड़ी तीन दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित अंतर राज्यीय टी-20 फ्रेंडली क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होंगे. ट्रायल के लिए सुबह दस बजे प्रतिभागियों […]

नि:शक्त क्रिकेट का ट्रायल आज रामगढ़. रामगढ़ नि:शक्त क्रिकेट वेलफेयर अकादमी के तत्वावधान में 24 नवंबर को छावनी फुटबॉल मैदान में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जायेगा. इसमें चयनित खिलाड़ी तीन दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित अंतर राज्यीय टी-20 फ्रेंडली क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होंगे. ट्रायल के लिए सुबह दस बजे प्रतिभागियों को विकलांग प्रमाण-पत्र व दो-दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है. उक्त जानकारी अकादमी के जिला सचिव मो अतहर अली ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >