हथियार के साथ चार युवक पकड़ाये

हथियार के साथ चार युवक पकड़ायेभुरकुंडा. बासल थाना अंतर्गत माही रेस्टोरेंट से रविवार की रात पुलिस ने हथियार के साथ चार युवकों को पकड़ा. पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि दो बाइक से चार युवक खाना खाने माही रेस्टोरेंट पहुंचे थे. इसी क्रम में वहां बासल व पतरातू […]

हथियार के साथ चार युवक पकड़ायेभुरकुंडा. बासल थाना अंतर्गत माही रेस्टोरेंट से रविवार की रात पुलिस ने हथियार के साथ चार युवकों को पकड़ा. पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि दो बाइक से चार युवक खाना खाने माही रेस्टोरेंट पहुंचे थे. इसी क्रम में वहां बासल व पतरातू थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि युवकों के पास से हथियार व एक बैग बरामद किया गया है. पुलिस युवकों के बताये जगहों पर छापामारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >