फ्लैग-स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

फ्लैग-स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण हेडिंग-अनुबंध पर रखे चिकित्सकों से ओपीडी में सेवा लेंदिसंबर तक एमसीएच भवन में शिफ्ट होगा सदर अस्पताल रामगढ़. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने बुधवार को रामगढ़ सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. प्रधान सचिव ने सदर अस्पताल में भरती मरीजों से कई जानकारी ली. उन्होंने […]

फ्लैग-स्वास्थ्य सचिव ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण हेडिंग-अनुबंध पर रखे चिकित्सकों से ओपीडी में सेवा लेंदिसंबर तक एमसीएच भवन में शिफ्ट होगा सदर अस्पताल रामगढ़. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के विद्यासागर ने बुधवार को रामगढ़ सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. प्रधान सचिव ने सदर अस्पताल में भरती मरीजों से कई जानकारी ली. उन्होंने सिविल सर्जन को एनआरएचएम में अनुबंध पर रखे चिकित्सकों से ओपीडी में सेवा लेने का निर्देश दिया. इसके बाद प्रधान सचिव उपायुक्त के साथ छत्तर मांडू स्थित निर्माणाधीन सदर अस्पताल परिसर पहुंचे. यहां निर्मित विभिन्न भवनों का निरीक्षण किया. उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि छत्तर मांडू में निर्माणाधीन सदर अस्पताल को एमसीएच भवन में दिसंबर माह के अंत तक स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय को भी जल्द से जल्द नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >