बाटम) प्रचार तेज, उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत मतदाताअों को रिझाने में लगे हैं प्रत्याशी 20 को थमेगा चुनाव प्रचार, मुखिया व जिप के कई उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दावं पर गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चार दिन शेष रह गये हैं. जिप, मुखिया व पंसस के उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान में अपनी सारी शक्ति झोंक दी है. 20 नवंबर को उम्मीदवारों का प्रचार थम जायेगा. जिप व मुखिया के कई उम्मीदवारों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली और लोगों से अपने-अपने पक्ष में वोट मांगा. यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है. मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवार हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. जिप, मुखिया व पंसस के उम्मीदवार अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं. उम्मीदवारों ने बूथ मैनेज व अन्य तैयारियों में जुट गये हैं. जिप व मुखिया का चुनाव काफी रोचक है. जिप के डाड़ी भाग एक व भाग दो में फिलहाल चतुष्कोणीय मुकाबला दिख रहा है. मुखिया चुनाव कई पंचायतों में कांटे की टक्कर है. मुखिया चुनाव में कई उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी हुई है. डाड़ी प्रखंड की 14 पंचायतों में मुखिया के 88 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. पंसस की 16 पंचायतों में 50-60 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. कई पंचायतों में पंसस का चुनाव दिलचस्प व कांटे की है. जिप के डाड़ी भाग एक में 15 तथा भाग दो में 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. जिप चुनाव के दोनों भाग में चतुष्कोणीय मुकाबले के आसार हैं, लेकिन कुछ उम्मीदवार इस मुकाबले को बहुकोणीय बनाने में लगे हुए हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एक -दो दिनों में चुनाव का समीकरण तेजी से बदल सकता है. कई उम्मीदवार चुनावी समीकरण को अपने पक्ष में करने के लिए गोटी सेट करने में लगे हुए हैं.
बाटम) प्रचार तेज, उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत
बाटम) प्रचार तेज, उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत मतदाताअों को रिझाने में लगे हैं प्रत्याशी 20 को थमेगा चुनाव प्रचार, मुखिया व जिप के कई उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दावं पर गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चार दिन शेष रह गये हैं. जिप, मुखिया व पंसस के उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान में अपनी सारी […]
