पानी में डूबने से एक की मौत

पानी में डूबने से एक की मौत मांडू.मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलसगरा निवासी सुनील भुइयां (26) की मौत खेत में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हो गयी. यह घटना सोमवार की है. जानकारी के अनुसार, सुनील ईंट भट्ठा में दैनिक मजदूरी का कार्य करने के लिए गया था. इस दौरान वह खेत […]

पानी में डूबने से एक की मौत मांडू.मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलसगरा निवासी सुनील भुइयां (26) की मौत खेत में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हो गयी. यह घटना सोमवार की है. जानकारी के अनुसार, सुनील ईंट भट्ठा में दैनिक मजदूरी का कार्य करने के लिए गया था. इस दौरान वह खेत के गड्ढे में पानी लाने के लिए गया था. वहीं, उसे मिरगी का दौरा आ गया. इसमें वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी. मांडू पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >