प्रत्याशियों ने दौरा कर समर्थन मांगा

प्रत्याशियों ने दौरा कर समर्थन मांगा गोला / सोनडीमरा. गोला पूर्वी क्षेत्र जिला परिषद उम्मीदवार कपिल मुंडा ने चक्रवाली, मगनपुर, खाखरा, बेटूलकला में जनसंपर्क किया. मौके पर जलेश्वर महतो, गौतम महतो, महेश महतो, हरिहर सिंह मुंडा आदि शामिल थे. गोला मध्य क्षेत्र के जिला परिषद उम्मीदवार कलावती देवी ने भी मतदाताओं से मिलकर जनसंपर्क किया. […]

प्रत्याशियों ने दौरा कर समर्थन मांगा गोला / सोनडीमरा. गोला पूर्वी क्षेत्र जिला परिषद उम्मीदवार कपिल मुंडा ने चक्रवाली, मगनपुर, खाखरा, बेटूलकला में जनसंपर्क किया. मौके पर जलेश्वर महतो, गौतम महतो, महेश महतो, हरिहर सिंह मुंडा आदि शामिल थे. गोला मध्य क्षेत्र के जिला परिषद उम्मीदवार कलावती देवी ने भी मतदाताओं से मिलकर जनसंपर्क किया. मौके पर चंद्रशेखर महतो, दिनेश महतो, काशी महतो, मनीलाल गोस्वामी, अंकित महतो आदि शामिल थे. गोला मध्य क्षेत्र के जिप उम्मीदवार ममता देवी ने भी घाघारा, कोरांबे, तोपासारा, हेसल आदि गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया. मौके पर मनोज कुमार, चंदन कुमार, गोपी सोनी, संजय प्रसाद, बजरंग महतो आदि शामिल थे. गोला पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद उम्मीदवार सुनीता देवी ने रकुआ, लीपिया, बाभन संगातू में मतदाताओं से मिल कर वोट देने की अपील की. मौके पर पार्षद गोविंद मुंडा, संतोष कुमार, किशोर कुमार, अंबुज केंवट, भैरव रजवार, संतोष कुमार आदि शामिल थे. चुनाव कार्यालय का उदघाटन गोला.पूरबडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अशोक महतो ने बरवाटांड़ में चुनाव कार्यालय का उदघाटन किया. मौके पर रामचरण करमाली, दीपक कुमार, अनिल कुमार, दिनेश महतो, हरभजन करमाली, शत्रुघ्न महतो, तुलसी महतो, मुन्ना कुमार, कुरबान, लालचंद आदि शामिल थे.चाड़ी मुखिया प्रत्याशी सुशीला ने दौरा कियागोला.चाड़ी पंचायत मुखिया प्रत्याशी सुशीला देवी ने जोभिया, कुष्टेगढ़ा, चाड़ी आदि गांवों का दौरा किया. मौके पर योगेंद्र नायक, संकरी देवी, शोभा देवी, सुधा देवी, कौशल्या देवी, फुलकी देवी, रीमा देवी, माना देवी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >