अोके…डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा15 कुजू बी: कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व इनसेट में नृत्य करते बच्चेकुजू. बाल दिवस पर डांस एकेडमी सारूबेड़ा द्वारा जलवा नाइट डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडू जिला परिषद भाग संख्या दो के प्रत्याशी दिलीप महतो थे. कंपटीशन में 16 टीमों ने भाग लिया. बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी. आयोजक द्वारा कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम से परदे पर दिखाया जा रहा था. जिसे देखने के लिए भीड़ लगी थी. एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम रिया कुमारी, द्वितीय राघव, तृतीय पूनम पटेल, युगल में प्रथम एमजे ग्रुप कुजू, द्वितीय कृति व रिया, जूनियर ग्रुप में प्रथम एक्सवाई देव ग्रुप, द्वितीय प्रकाश एंड ग्रुप, सीनियर में प्रथम एमजे डांस ग्रुप गोला, द्वितीय सन एंड सूरज ग्रुप गोला व तृतीय विशाल एंड ग्रुप रहे. जजों के पैनल में रामगढ़ के इरशाद खान, मुन्नीलाल, स्वाती व अभिषेक थे. विजेता प्रतिभागियों को जजों द्वारा पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम के आयोजन में विशाल विश्वकर्मा, राजू महतो, रोजे करमाली, विकास, रामसेवक, सूरज, दीपक, अमित, पारस, रामरतन, बजरंग, दुर्गा, विनोद, फुलचंद, राजेश का योगदान रहा.
ओके...डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा
अोके…डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जलवा15 कुजू बी: कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व इनसेट में नृत्य करते बच्चेकुजू. बाल दिवस पर डांस एकेडमी सारूबेड़ा द्वारा जलवा नाइट डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मांडू जिला परिषद भाग संख्या दो के प्रत्याशी दिलीप महतो थे. कंपटीशन में 16 टीमों ने भाग […]
