डायर जतरा मेला का आयोजन

डायर जतरा मेला का आयोजन भदानीनगर. दीपावली के अवसर पर बीचा मैदान में डायर जतरा मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मेला समिति के अध्यक्ष धनेश्वर सिंह, सचिव रामकुमार उरांव, राजेंद्र महतो व कृष्णा सिंह ने किया. मौके पर मवेशियों के बीच डायर (भिड़ंत) कराया गया. ऑरकेस्ट्रा के कलाकारों ने रात भर ग्रामीणों का […]

डायर जतरा मेला का आयोजन भदानीनगर. दीपावली के अवसर पर बीचा मैदान में डायर जतरा मेला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मेला समिति के अध्यक्ष धनेश्वर सिंह, सचिव रामकुमार उरांव, राजेंद्र महतो व कृष्णा सिंह ने किया. मौके पर मवेशियों के बीच डायर (भिड़ंत) कराया गया. ऑरकेस्ट्रा के कलाकारों ने रात भर ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन किया. मौके पर किशोर कुमार अकेला, सुरेंद्र पासवान, दर्शन गंझू आदि प्रत्याशी सहित दर्जनों गांव के ग्रामीण उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में लक्ष्मण सिंह, सुनील सिंह, बृजमोहन सिंह, शिवा सिंह, महावीर मुंडा, रमेश बेदिया, मदन महतो, नरेश, सुरेश, गोविंद, अंकित, अमित, प्रकाश, सुनील उरांव, लखन उरांव, अशोक महतो आदि का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >