लीड) फल्मिी गीतों पर हो रहा है हाईटेक प्रचार

लीड) फिल्मी गीतों पर हो रहा है हाईटेक प्रचार अपने क्षेत्र में कई उम्मीदवार डैमेज कंट्रोल करने में जुटे, तो कुछ कर रहे हैं सेंघमारीफोटो 15गिद्दी1,2,4,5,6,9-जनसंपर्क करते जिप उम्मीदवार 15गिद्दी3,12- जिप उम्मीदवारों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली गिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी प्रखंड में मतदान 22 नवंबर को है. जिप के सभी उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. […]

लीड) फिल्मी गीतों पर हो रहा है हाईटेक प्रचार अपने क्षेत्र में कई उम्मीदवार डैमेज कंट्रोल करने में जुटे, तो कुछ कर रहे हैं सेंघमारीफोटो 15गिद्दी1,2,4,5,6,9-जनसंपर्क करते जिप उम्मीदवार 15गिद्दी3,12- जिप उम्मीदवारों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली गिद्दी(हजारीबाग).डाड़ी प्रखंड में मतदान 22 नवंबर को है. जिप के सभी उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. मतदाताओं को रिझाने के लिए उम्मीदवारों ने अपनी ताकत झोंक दी है. अधिकांश उम्मीदवार व उनके समर्थक अपने क्षेत्रों में डैमेज कंट्रोल करने में लगे हुए हैं. कहीं बात बन रही है, तो कहीं बिगड़ रही है. उम्मीदवार डोर -टू -डोर जनसंपर्क अभियान पर ज्यादा जोर दे रहे हैं. मोटरसाइकिल रैली भी निकाली जा रही है. भोंपू से चुनाव प्रचार जोर पकड़ लिया है. फिल्मी व नागपुरी गीतों की तर्ज पर उम्मीदवारों का हाईटेक प्रचार हो रहा है. डाड़ी भाग दो में एकमात्र जिप उम्मीदवार जीतू मंडल हैं, जो खुद टेंपों पर अपना प्रचार कर रहे हैं. यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. चुनावी पारा चढ़ गया है. मतदाता सबकी बात सुन रहे हैं, लेकिन वे अभी खामोश है. डाड़ी भाग एक के जिप उम्मीदवार कुमेश्वर महतो, कमलनाथ महतो, पच्चू राणा, कपिलदेव महतो, धनेश्वर महतो, जगदीश महतो तथा डाड़ी भाग दो के जिप उम्मीदवार राकेश कुमार सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, लखनलाल महतो, गौरीशंकर टुडू, सुशीलचंद्र उर्फ गुड्डू यादव, समशाद अहमद, गुंजन साहू, सरफुल हक, अजीत प्रजापति, जीतू मंडल आदि ने रविवार को अपने क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. जिप उम्मीदवार कमलनाथ महतो ने मोटरसाइकिल रैली भी निकाली. जनसंपर्क अभियान में सभी उम्मीदवारों के समर्थक भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >