रामगढ़ : श्रीश्री चित्रगुप्त महापरिवार द्वारा 13 नवंबर को बिजुलिया तालाब के निकट चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजा का आयोजन किया जायेगा. अपराह्न 10 बजे पूजा-अर्चना शुरू होगी. 11 बजे से प्रसाद वितरण किया जायेगा. शाम आठ बजे आरती होगी.
भजन कीर्तन का भी आयोजन किया जायेगा. 14 नवंबर को सुबह नौ बजे पूजा व आरती तथा दिन के 12 बजे चित्रांश बच्चों के लिए प्रतियोगिता होगी. माैके पर श्री चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक, पुरस्कार वितरण, प्रीतिभोज का आयोजन, भगवान चित्रगुप्त के वीडियो अलबम का लोकार्पण व कलश विसर्जन किया जायेगा.
