रामगढ़. शहर के टायर मोड़ स्थित भगाड़ क्षेत्र के ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के बड़े ढेर में सोमवार की दोपहर एकाएक आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गयी, इसके चारों ओर धुआं का गुब्बार फैल गया. आसपास के लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया. आग को काबू पाने में नगर परिषद के दो पानी टैंकर से भी सहयोग लिया गया. आग का दायरा पूरे ट्रेंचिंग मैदान में नहीं फैले इसके लिए हिटाची मशीन को लगाया गया. मशीन की मदद से कचरे को हटाकर आग को सीमित करने का प्रयास किया गया. इधर दमकल कर्मियों द्वारा लगातार पानी का छिड़काव कर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया. दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत की, आग पर काबू पाया. दमकल विभाग के सकलदेव यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया. नगर परिषद के दो पानी टैंकर और एक मशीन की सहायता से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया. डोर टू डोर कचरा संग्रह के सुपरवाइजर कुलदीप कुमार ने बताया कि आग की लपटें व धुआं उठता देख हमने तुरंत विभाग को सूचना दी. सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.
भगाड़ ट्रेंचिंग ग्राउंड टायरमोड़ में कचरे के ढेर में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू
शहर के टायर मोड़ स्थित भगाड़ क्षेत्र के ट्रेंचिंग ग्राउंड में कचरे के बड़े ढेर में सोमवार की दोपहर एकाएक आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गयी,
