..सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक संपन्न

जिला समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में डीडीसीएमसी/दिशा समिति की बैठक हुई.

अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने पर बल रामगढ़. जिला समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में डीडीसीएमसी/दिशा समिति की बैठक हुई. बैठक में रामगढ़ विधायक ममता देवी, मांडू विधायक निर्मल महतो, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, उपायुक्त ऋतुराज, जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी, नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में पूर्व में हुई दिशा बैठक के निर्देशों के आलोक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. सांसद ने जेएसएलपीएस के तहत संचालित सखी मंडलों की स्थिति और उन्हें मिलने वाले लाभ की जानकारी ली. उन्होंने संगठनों को मजबूत करने और अधिक से अधिक रोजगार से जोड़ने पर बल दिया. विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर चर्चा करते हुए ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत और नए कनेक्शन हेतु प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत राष्ट्रीय व राज्य पेंशन योजनाओं में सभी योग्य लाभार्थियों को जोड़ने पर जोर दिया गया. मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों को आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए उपाय सुझाये गये. जिले में सड़क समस्याओं पर विशेष ध्यान देने, सर्वे कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने और निर्माण कार्य को गति देने का निर्देश दिया गया. शिक्षा क्षेत्र में सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रोजेक्ट इंपैक्ट, पाठ्यपुस्तक वितरण, पोशाक डीबीटी और एमडीएम रोस्टर अनुपालन की समीक्षा की गयी. आंगनबाड़ी केन्द्रों को निजी भवनों से सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने की योजना पर चर्चा हुई. खराब पड़ी जलापूर्ति योजनाओं का सर्वे कर मरम्मती सुनिश्चित करें स्वास्थ्य सेवाओं में सदर अस्पताल रामगढ़ सहित अन्य केंद्रों में सामान्य डिलीवरी को बढ़ावा देने, नियमित टीकाकरण अभियान और ट्रॉमा सेंटर के बेहतर संचालन पर बल दिया गया. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को खराब पड़ी जलापूर्ति योजनाओं का सर्वे कर मरम्मती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सांसद ने एनएचएआई अधिकारियों को चुट्टूपालू घाटी में हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने और चरही घाटी में लाइट लगाने का निर्देश दिया. बैठक में समिति के सदस्यों ने स्थानीय समस्याओं को रखा, जिनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. बैठक में डीडीसी आशीष अग्रवाल, डीएफओ नीतिश कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी, समिति सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. यह बैठक जिले के समग्र विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >