पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई मां काली की पूजा

रामगढ़ : रामगढ़ शहर व निकटवर्ती क्षेत्रों में मंगलवार को माता काली की पूजा-अर्चना की गयी. कई स्थानों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सबसे अधिक भीड़ बंगाली टोला में देखी गयी. यहां सैकड़ों वर्ष से मां काली की तीन प्रतिमा बड़की काली, मंझली काली […]

रामगढ़ : रामगढ़ शहर व निकटवर्ती क्षेत्रों में मंगलवार को माता काली की पूजा-अर्चना की गयी. कई स्थानों पर मां काली की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. पूजा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सबसे अधिक भीड़ बंगाली टोला में देखी गयी. यहां सैकड़ों वर्ष से मां काली की तीन प्रतिमा बड़की काली, मंझली काली व छोटकी काली स्थापित कर पूजा-अर्चना हो रही है.
आज भी जमींदारों के पूर्वजों द्वारा मां काली की तीन प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है. बंगाली टोला में देर रात तक पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा. बड़ी संख्या में बकरों की बलि भी दी गयी. इसके अलावा लोहार टोला रामगढ़ स्थित बारहमसिया काली मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए लोगों की भीड़ रही. पतरातू बस्ती, मिलोनी क्लब, एमइएस पानी टंकी के निकट भी मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. देर रात तक मां के दर्शन के लिए लोग पूजा स्थलों पर पहुंच रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >