कलश का कराया गया नगर भ्रमण

कलश का कराया गया नगर भ्रमण फोटो फाइल संख्या 10 कुजू आर: नगर भ्रमण में शामिल श्रद्धालु कुजू.डटमामोड़ जीएम कॉलोनी में आयोजित श्रीश्री काली पूजा पिंडी स्थान सह यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को कलश का नगर भ्रमण कराया. इस दौरान गाजे बाजे के साथ क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर, कुजू बस्ती, चटनिया बस्ती, देवी मंडप […]

कलश का कराया गया नगर भ्रमण फोटो फाइल संख्या 10 कुजू आर: नगर भ्रमण में शामिल श्रद्धालु कुजू.डटमामोड़ जीएम कॉलोनी में आयोजित श्रीश्री काली पूजा पिंडी स्थान सह यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को कलश का नगर भ्रमण कराया. इस दौरान गाजे बाजे के साथ क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर, कुजू बस्ती, चटनिया बस्ती, देवी मंडप आदि स्थानों में भ्रमण कराया गया. नगर भ्रमण के दौरान सारूबेड़ा के भजन मंडली के कलाकारों ने भक्ति गीत की प्रस्तुति की. इससे पूर्व यज्ञाचार्य मनोज पांडेय सहित अन्य पंडितों ने यजमान बने सुरेंद्र उपाध्याय, सत्येंद्र पांडेय, केवी ओझा सपत्नीक को पूजा अर्चना करायी. समिति के यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को हवन के पश्चात श्रद्धालु के बीच भंडारा का आयोजन किया जायेगा. नगर भ्रमण में बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, अमर सिंह, तेजनाथ महतो, शिबू प्रसाद, हरि महतो, नरेश महतो, संटू चौधरी, अनिल सिंह, मनोज राय, प्रवीण मेहता, दिलीप मेहता, बिहारी प्रसाद, बसंत केशरी, नंदलाल, भोला उपाध्याय, मिंटू पांडेय, एके झा, केपी सिंह, अमर कृष्ण, विजय पांडेय, बूच बाबा, एसके ओझा, रघुनंदन केशरी, चंदन आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >