केदला टेकर स्टैंड में बस में लगी आग

केदला टेकर स्टैंड में बस में लगी आग फोटो – 10 घाटो -8 आग लगने से जलती शानू बस घाटोटांड़. केदला टेकर स्टैंड में खड़ी शानू बस में मंगलवार की रात 9.30 बजे आग लग गयी. देखते ही देखते पूरी बस जल कर खाक हो गयी. आस -पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास […]

केदला टेकर स्टैंड में बस में लगी आग फोटो – 10 घाटो -8 आग लगने से जलती शानू बस घाटोटांड़. केदला टेकर स्टैंड में खड़ी शानू बस में मंगलवार की रात 9.30 बजे आग लग गयी. देखते ही देखते पूरी बस जल कर खाक हो गयी. आस -पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केदला से बिहार शरीफ चलने वाली शानू बस को हमेशा की तरह मंगलवार की शाम चालक व सह चालक ने धो कर केदला टेकर स्टैंड में खड़ा किया था. कुछ देर के बाद अचानक बस में आग लग गयी. वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपट तेज उठने लग. पूरी बस जल कर खाक हो गयी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. कुछ लोग शॉट सर्किट से आग लगने की बातें कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >