ई टेंडरिंग की राशि दो लाख करने का विरोध

सीसीएल मुख्यालय में धरना को लेकर ठेकेदारों ने किया जनसंपर्कफोटो फाइल संख्या 15 कुजू ई : जनसंपर्क में शामिल संवेदक कुजू.सीसीएल प्रबंधन द्वारा ई टेंडरिंग की राशि दो लाख करने, वृहद प्राक्कलन बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर ठेकेदार संघ सीसीएल मुख्यालय के समक्ष 24 जुलाई को धरना -प्रदर्शन करेगा. धरना को लेकर झारखंड लोकल […]

सीसीएल मुख्यालय में धरना को लेकर ठेकेदारों ने किया जनसंपर्कफोटो फाइल संख्या 15 कुजू ई : जनसंपर्क में शामिल संवेदक कुजू.सीसीएल प्रबंधन द्वारा ई टेंडरिंग की राशि दो लाख करने, वृहद प्राक्कलन बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर ठेकेदार संघ सीसीएल मुख्यालय के समक्ष 24 जुलाई को धरना -प्रदर्शन करेगा. धरना को लेकर झारखंड लोकल ठेकेदार संघ अरगडा, कोल फिल्ड कांट्रैक्टर एसोसिएशन बरका सयाल के संवेदक प्रतिनिधियों ने बुधवार को कुजू क्षेत्र के संवेदकों से जनसंपर्क कर बैठक की. इस दौरान संवेदकों ने कहा कि ठेकेदार संघ ने सीसीएल प्रबंधन द्वारा ई टेंडरिंग की राशि दो लाख करने एवं वृहद प्राक्कलन बनाने का विरोध किया है. ठेकेदार संघ ने प्रबंधन से शीघ्र संशोधन करने की मांग की. साथ ही ई टेंडरिंग की निविदा राशि दो लाख से बढ़ा कर पांच लाख से ऊपर एवं वृहद प्राक्कलन को छोटे -छोटे भागों में बांट कर निविदा को निष्पादित करने की बात कही. मौके पर बरका सयाल व अरगडा क्षेत्र से बिजून सिंह, विनय कुमार सिंह, नकुल प्रजापति, महावीर साव, हुकूमनाथ महतो, सुधीर शर्मा आदि शामिल हुए. इस अवसर पर कुजू ठेकेदार संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, संतोष राम, नीरज कुमार सिंह, अशोक प्रसाद, तारा नारायण साव, संतोष कुमार, विजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, रवींद्र प्रसाद, नंदलाल महतो, अशोक सिंह, केदार प्रसाद, धनंजय सिंह, सुजीत सिंह, तालेश्वर प्रसाद, विरंेद्र तिवारी, शंकर तिवारी, मिथिलेश सिंह, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >