निजी सुरक्षा गार्ड में बहाली को लेकर हाइवा रोका

कुजू. टिस्को कंपनी में निजी सुरक्षा गार्ड में बहाली करने की मांग को लेकर डुमरबेडा के कुछ युवकों ने मंगलवार को आरा कांटा के पास टिस्को से चलने वाले हाइवा को दिन के एक बजे से जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण आरा कांटा के पास हाइवा वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सड़क […]

कुजू. टिस्को कंपनी में निजी सुरक्षा गार्ड में बहाली करने की मांग को लेकर डुमरबेडा के कुछ युवकों ने मंगलवार को आरा कांटा के पास टिस्को से चलने वाले हाइवा को दिन के एक बजे से जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण आरा कांटा के पास हाइवा वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सड़क जाम कर रहे युवकों का कहना है कि उन लोगों ने अक्तूबर 2014 में गढ़वा से एसआइएस में सुरक्षा गार्ड का एक माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया था.

प्रशिक्षण के बाद वे लोग एसआइएस की हजारीबाग शाखा पहुंचे. वहां उनलोगों को घाटोटांड़ जाने को कहा गया. घाटोटांड़ में टिस्को कंपनी में संपर्क करने पर उनलोगों से कागजात के साथ टिस्को के मुख्य सुरक्षा अधिकारी से मिलने को कहा गया. युवकों का आरोप है कि जब वे लोग सभी कागजात के साथ सुरक्षा अधिकारी से मिलने गये, तो सुरक्षा अधिकारी ने लोकल होने की बात कह कर बहाल नहीं किया. इससे आक्रोशित युवकों ने मंगलवार दोपहर से आरा कांटा के पास टिस्को से चलने वाले हाइवा को रोक दिया. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था. सड़क जाम करने वालों में अजमत अली, मसरूल हक, मो शमीम, मो तसलीम, मो हफीज, मो बारिस, मो इमामुद्दीन, माहिद आलम आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >