निरीक्षण में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र

14 गिद्दी 6-बंद पड़ा आंगनबाड़ी केंद्रगिद्दी (हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड के जीपीएस आशीष कुमार पांडा ने मंगलवार को गिद्दी ख पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या चार का निरीक्षण किया. इस दौरान सुबह 9.30 बजे आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लटका पाया. उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट सीडीपीओ मीना ठाकुर को दी जायेगी. इस संबंध में सीडीपीओ मीना […]

14 गिद्दी 6-बंद पड़ा आंगनबाड़ी केंद्रगिद्दी (हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड के जीपीएस आशीष कुमार पांडा ने मंगलवार को गिद्दी ख पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या चार का निरीक्षण किया. इस दौरान सुबह 9.30 बजे आंगनबाड़ी केंद्र में ताला लटका पाया. उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट सीडीपीओ मीना ठाकुर को दी जायेगी. इस संबंध में सीडीपीओ मीना ठाकुर ने कहा कि रिपोर्ट मिलेगी, तो सेविका व सहायिका को कारण बताओ नोटिस दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में जो भी सेविका व सहायिका लापरवाही बरतेंगी, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. सीडीपीओ ने कहा कि डाड़ी प्रखंड में 82 आंगनबाड़ी केंद्र है. बच्चों की संख्या हर केंद्र में समान रूप से नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >