लीड के साथ) रसोइया -संयोजिका संघ ने ज्ञापन सौंपा

फोटो फाइल 14पीटीआर-बी में धरने पर बैठी संयोजिकापतरातू.झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका व ग्राशिस अध्यक्ष संघ ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया. समस्याओं को लेकर संघ ने बीडीओ को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में रसोइया को न्यूनतम मजदूरी 199 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने, एक वर्ष के बकाये मानदेय का भुगतान करने, प्रबंधन […]

फोटो फाइल 14पीटीआर-बी में धरने पर बैठी संयोजिकापतरातू.झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका व ग्राशिस अध्यक्ष संघ ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया. समस्याओं को लेकर संघ ने बीडीओ को मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में रसोइया को न्यूनतम मजदूरी 199 रुपये प्रतिदिन मानदेय देने, एक वर्ष के बकाये मानदेय का भुगतान करने, प्रबंधन व ग्राशिस अध्यक्ष व संयोजिका को मानदेय का भुगतान करने, रसोइया के लिए पांच लाख रुपये का जीवन बीमा करने, साल में दो पोशाक व प्रतिमाह नहाने के चार व कपड़े धोने के चार साबुन देने, मानदेय का भुगतान बैंक खाते के माध्यम से करने, प्रारंभिक काल से कार्यरत रसोइयों को नहीं हटाने, बच्चों के भोजन के लिए अच्छे किस्म के चावल की आपूर्ति करने व रसोइयों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा देने की मांगें शामिल हैं. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष रामदयाल बेदिया, राज कुमार पांडेय, अवधेश सिंह, गीता देवी, रविता देवी, राजकुमारी देवी, सीता देवी, फूल देवी, पार्वती देवी, देवंती देवी, जुबेदा खातून, फूलमती देवी, सरस्वती देवी, मीना देवी, सुचित्रा देवी, पारो देवी, शांति देवी, शीला देवी, पैरो देवी, जीतनी देवी, बुधनी देवी, राधा देवी, आशा देवी, कलावती देवी, उषा देवी, पूर्णिमा देवी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >