हेडिंग-घटिया निर्माण पर अधिकारी को लगायी फटकार फोटो फाइल संख्या 14 कुजू डी : सड़क का निरीक्षण करते अधिकारी, 14 कुजू ई: सड़क की खुदाई करवाते विधायक. बलसगरा.विधानसभा प्राक्कलन समिति के सदस्यों ने मंगलवार को डाड़ी प्रखंड के ग्राम बलसगरा में आरइओ विभाग द्वारा बनाये गये विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच की. दल में विधानसभा प्राक्कलन समिति के सदस्य सह मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल व बोकारो के विधायक बिरंची नारायण मौजूद थे. सदस्यों ने मांडू से लेकर गिद्दी सी तक बनायी गयी सड़क, बलसगरा बाजार टांड़ से कलुआटांड़ तक बनायी गयी सड़क, लंगड़ामोड़ चैनपुर से होन्हेमोढ़ा तक की सड़क व डुमरियाटांड़ से कनकी तक की निर्मित कालीकरण सड़कों का निरीक्षण किया. सदस्यों ने सड़कों को खोदवा कर उसकी गुणवत्ता देखी. घटिया सामग्री व सही गुणवत्ता नहीं पाने पर समिति के सदस्यों ने आरइओ के अधिकारियों को फटकार लगायी. बाद में समिति के लोगों ने बताया कि घटिया सड़क निर्माण व गुणवत्ता की रिपोर्ट विधानसभा को सौंपी जायेगी. इस दौरान ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण में बरती गयी अनियमितता की शिकायत समिति के सदस्यों से की. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो, मंगलदेव महतो, सुरेश महतो, भोला महतो, शिवशंकर महतो आदि उपस्थित थे.
लीड) फ्लैग-प्राक्कलन समिति के सदस्यों ने सड़क निर्माण की जांच की
हेडिंग-घटिया निर्माण पर अधिकारी को लगायी फटकार फोटो फाइल संख्या 14 कुजू डी : सड़क का निरीक्षण करते अधिकारी, 14 कुजू ई: सड़क की खुदाई करवाते विधायक. बलसगरा.विधानसभा प्राक्कलन समिति के सदस्यों ने मंगलवार को डाड़ी प्रखंड के ग्राम बलसगरा में आरइओ विभाग द्वारा बनाये गये विभिन्न विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच की. दल […]
